बच्चों तुम स्कूल आओ

बच्चों तुम स्कूल आओ,
पढ़ना-लिखना हम सिखा देंगे।
कितना भी हो काम मुश्किल,
 आसान करना हम सिखा देंगे।
बच्चों तुम स्कूल आओ,
 पढ़ना लिखना हम सिखा देंगे।
कितना भी हो अंधकार जीवन में
प्रकाश करना हम सिखा देंगे।
बच्चों तुम स्कूल आओ,
 पढ़ना लिखना हम सिखा देंगे।
कितनी भी हो राह मुश्किल,
कांटों पर चलना हम सिखा देंगे।
बच्चों तुम स्कूल आओ
पढ़ना लिखना हम सिखा देंगे।

Popular posts from this blog

मेरा कमरा मेरा जीवन

कुछ ऐसा सोचो

सफलता और संघर्ष की कहानी