योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है। योग मनुष्य को स्वस्थ वा दीर्घायु बनाता है। इसलिए इस दिन, योग दिवस मनाया जाता है। पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को, अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। भारत के पीएम के योग दिवस के प्रस्ताव को 90 दिनों के अन्दर ही पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया था। योग जीवन जीने की कला है। योग शारीरिक और मानसिक चेतना को बढ़ाने में मदद करता है। यदि व्यक्ति को रोग मुक्त जीवन जीने की चाहत है तो अपने दैनिक जीवन में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। योग द्वारा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात - शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास। योग जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी । योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना।पतंजलि ने योग को आठ अंगो...