मेरा कमरा मेरा जीवन
मेरा कमरा मेरा जीवन
मेरा कमरा,मेरे सपनों का कमरा।
कितना सुंदर,कितना प्यारा कमरा।
जीवन जीने की कला,सिखाता वह कमरा।
मेरा कमरा,मेरे सपनों का कमरा।
बचपन की खट्टी-मीठी यादों से,जुड़ा हुआ वह कमरा।
मेरा सुख,मेरा चैन,मेरा सुकून है वह कमरा।
पल-पल मुझको आगे बढ़ाता,हर दिन मुझको कुछ नया सिखाता वह कमरा।
उदासी में भी मन में,उम्मीद की किरण जगाता वह कमरा।
उस कमरे में जाते ही,दिन भर की थकान मिटाता वह कमरा।
मेरा जोश,मेरा मेरा जुनून,मेरा संघर्ष याद दिलाता वह कमरा।
अपने लक्ष्य को पाने,जिम्मेदारी को निभाने का अहसास दिलाता वह कमरा।
मेंरा कमरा,मेरे सपनों का कमरा।
कितना सुंदर,कितना प्यारा कमरा।
जीवन जीने की कला,सिखाता वह कमरा।
मेरा कमरा,मेरे सपनों का कमरा।
नाम-अलकाशुक्ला(स०अ०)
प्रथम नियुक्ति 30.8 .2016 विद्यालय का नाम - प्राथमिक विद्यालय हीरगंज
जनपद- प्रतापगढ़
विकास खंड- बबागंज