ऐसे हैं मेरे पापा

 मैंने कभी नहीं देखा पापा को किसी बच्चे  पर चिल्लाते हुए | 
देखा है तो बस ढेर सारा प्यार और दुलार लुटाते हुए|
ऐसे हैं मेरे पापा|
मैंने कभी नहीं देखा पापा को मां पर हाथ उठाते हुए |देखा है तो बस उनका मान सम्मान बढ़ाते हुए| 
ऐसे हैं मेरे पापा।
मैंने कभी नहीं देखा पापा को किसी से झगड़ते हुए। देखा है तो बस हर किसी के सम्मान में अपना सिर झुकाते हुए| 
मैंने कभी नहीं देखा पापा को किसी बहू पर चिल्लाते हुए ।
देखा है तो बस अपनी बेटी जैसा व्यवहार निभाते हुए।
ऐसे है मेरे पापा।
मैंने कभी नहीं देखा पापा को अपने पुरुष होने का जोर किसी को दिखाते हुए ।
देखा है तो बस हर किसी को अपना बनाते हुए, ढेर सारा प्यार लुटाते हुए ।
ऐसे हैं मेरे पापा मेरे पापा।

Happy Father's day



Popular posts from this blog

मेरा कमरा मेरा जीवन

कुछ ऐसा सोचो

सफलता और संघर्ष की कहानी