मेरे डैडा (पापा) जैसे कोई जादूगर

मां मेरा जो सामान टूटता है।
डैडा कैसे उसे ठीक कर देते हैं।
 मां ये डैडा तो जैसे कोई जादूगर हो।
 मां घर में कोई रूठता है।
तो डैडा उसे कैसे मना लेते है।
मां ये डैडा  तो जैसे कोई जादूगर हो।
मां भाई मुझसे लड़ता है।
तो डैडा कैसे उसे समझा देते हैं।
मां ये डैडा तो जैसे कोई जादूगर हो।
मां जब मुझे किसी चीज की जरूरत पड़ती है  ।
 डैडा कैसे उसे मेरे कहने से पहले ही ला देते हैं।
मां ये डैडा  तो जैसे कोई जादूगर हो।
मां डैडा कैसे सब की जरूरत का ध्यान रख लेते हैं।
 खुद को तकलीफ में रख कर 
वो कैसे सबको इतना खुश कर लेते हैं।
मां ये डैडा  तो जैसे कोई जादूगर हो।

Popular posts from this blog

मेरा कमरा मेरा जीवन

कुछ ऐसा सोचो

सफलता और संघर्ष की कहानी