अम्मा तू मेरी जान है
कविता
अम्मा तू तो मेरी जान है,तू ही तो मेरा जहान है|
मुझको पढ़ना-लिखना तूने ही तो सिखाया,
मुझको इतना काबिल तूने ही तो बनाया|
मुझे घर का सारा काम तूने ही तो सिखाया,
मुझको इतना जिम्मेदार तूने ही तो बनाया।
लोगों का मान-सम्मान करना तूने ही तो सिखाया,
मुझको सारा संस्कार तूने ही तो सिखाया।
मुझे अपने पैरों पर खड़ा होना तूने ही तो सिखाया,
सही गलत का फर्क करना मुझे तूने ही तो सिखाया,
सही राह पर चलना मुझे तूने ही तो सिखाया।
अम्मा सच्चे दिल से तुझे🙏🙏 प्रणाम है,
नाम - अलका शुक्ला
प्राथमिक विद्यालय हीरगंज
जनपद - प्रतापगढ़
