शिक्षा विभाग

नई नई तुम आई हो नया नया है यह विभाग तुम्हारा
क्या जानो सब खेल पुराना सबका है यह मेल पुराना
 जो जैसा है सब वैसे ही तुम रहने दो कुछ ना बोलो कुछ ना बोलो सब वैसे ही रहने दो।
जो उठेगी आवाज़ तुम्हारी सब तुमको ही समझाएंगे
जो पूछोगी कोई सवाल सब उंगली तुम पर ही उठाएंगे।
जो मैं बोली सुधार चाहिए सब बच्चों का अधिकार  चाहिए।
हलचल मच गई पूरे विभाग में ।
ऊपर से फिर फोन चल दिया।
जिस पर जिसका जोर है चलता सब ने सबको दाबा
दब गई मेरी आवाज भी पसर गया सन्नाटा
नई नई तुम आई हो नया-नया यह विभाग तुम्हारा क्या  जानो  सब खेल पुराना सब का है यह मेल पुराना।
गवर्नर बनने की कोशिश ना कर नहीं तो कार्यवाही होएगी तुम पर।
हो जाओगे फिर तुम सस्पेंड
फिर झेलना जो पड़ेगी तुम पर।
यह कैसा शिक्षा विभाग है जो एकदम से लाचार है ।
यह दिखाता तो कुछ और है पर अंदर से कुछ और है।
क्या बच्चों से भी ज्यादा गरीब यह सारे अधिकारी हैं।
तो क्यों ना इनके ही नाम पर भेजो सारे संसाधन।
संसाधन का ही प्रभाव है बस शिक्षा का  ही अभाव है।
जो मिलजुल कर सब खाते हैं आपस में मौज मनाते हैं।
कैसे मन को समझाऊं मैं कैसे सब देख चुप हो जाऊं मैं यह तो बहुत बड़ा अन्याय है यह तो बहुत बड़ा अन्याय है।

Popular posts from this blog

मेरा कमरा मेरा जीवन

कुछ ऐसा सोचो

सफलता और संघर्ष की कहानी